फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब: छमा गांव में दलदल बनी सड़क, ग्रामीण परेशान, देखें वीडियो

उपमंडल अंब की स्तोथर पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव छमा के लोग इन दिनों भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। भैरा से स्तोथर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर दलदल और कीचड़ के कारण ग्रामीणों का आना-जाना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी बरसात के चलते सड़क किनारे बनी नालियां कीचड़ से भर चुकी हैं। पानी बीच सड़क पर इकट्ठा हो गया है जिससे जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे न सिर्फ पैदल चलना मुश्किल हो गया है, बल्कि वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण परमला देवी, राज कुमार, रणजीत सिंह, रजनी शर्मा का आरोप है कि बरसात से यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक किसी भी विभाग ने इसकी सुध नहीं ली। ग्राम पंचायत स्तोथर के प्रधान मोहिंदर सिंह ने बताया कि हालात को देखते हुए सड़क की मरम्मत के लिए जेसीबी मशीन भेजी गई थी, लेकिन भारी दलदल के कारण जेसीबी वहां तक नहीं पहुंच सकी। उन्होंने कहा कि अब मौसम साफ है और एक-दो दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें