फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पेखूबेला में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन, ट्रैफिक नियमों के प्रति किया गया जागरूक

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन न्यू एंजल आईटीआई ऊना पेखूबेला में किया गया। जिसमें ट्रैफिक इंचार्ज रामपाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि दोपहिया वाहन ड्राइव करते वक्त हेलमेट का प्रयोग आवश्यक करें और दोपहिया वाहन ड्राइव करते समय चप्पलों का इस्तेमाल न करें और जो लोग बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन ड्राइव कर रहे हैं। वह नियमों के विपरीत है और कुछ लोग हेलमेट की बजाय सर पर कपड़ा बांधकर ड्राइव कर रहे हैं। जोकि यातायात नियमों के विपरीत है। अगर किसी ने सिर पर पगड़ी बांधकर ही अपने प्रथा के अनुसार वाहन ड्राइव करना है तो वह भी नियमों के तहत वाहन ड्राइव करें और चार पहिया वाहन ड्राइव करते समय भी सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने आह्वान किया कि सोशल मीडिया के दौर में साइबर क्राइम दिनों दिन बढ़ रहा है।इसलिए फेसबुक पर अनजाने लोगों की आ रही फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करें और किसी भी अनजान लिंक या साइट को डाउनलोड ना करें। इससे सीधे तौर पर लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कहा किया और कहा कि युवाओं को अच्छी संगत करनी चाहिए ताकि वह अपने जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें और समाज में कहीं पर भी अगर नशे से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त हो रही है तो उसके बारे में पुलिस को सूचना अवश्य दें ।ऐसे लोगों का नाम गोपनीय रखा जाएगा ।उन्होंने कहा है कि वर्तमान में नशा समाज को खोखला करता जा रहा है। इसमें सब की सामूहिक सहभागिता से ही नशे पर लगाम लगाई जा सकती है। आज समाज में हर दूसरा चौथा युवक नशे की चपेट में है ।कई घर उजड़ गए हैं ।अभिभावकों को भी अपने बच्चों की गतिविधि पर नजर रखने का आह्वान किया और कहा कि हर किसी भी गलती की शुरुआत घर समाज और संगत से ही होती है। इसलिए युवा अच्छी संगत करें। संस्थान के प्रिंसिपल राजेश शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं की सोच में बदलाव आता है और जो युवा गलत दिशा की ओर जा रहा है उसके लिए इस तरह के कार्यक्रम मानसिकता में बदलाव लाने के लिए कारगर सिद्ध होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें