राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंजाल की ओर से शिव काली स्कूल पत्रिका का प्रकाशन किया गया। जानकारी देते हुए स्कूल के कार्यकारी प्रिंसिपल राजन शर्मा ने बताया कि लगभग 20 वर्षों के बाद शिवकाली पत्रिका का प्रकाशन स्कूल प्रशासन की ओर से किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 2006 में यह पत्रिका प्रकाशित की गई थी। उन्होंने बताया कि आज स्कूल प्रशासन ने शिवकाली पत्रिका की एक-एक प्रति स्कूल के बच्चों और क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया को भेंट की।