फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा, बेटे और बेटी के लिए मांगी मन्नत

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मंगलवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेका। सुनीता ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा-अर्चना की और मां के चरणों में फूल चढ़ाए। उन्होंने मां से अपने परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा और उनकी कृपा से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर सुनीता के साथ उनकी बेटी भी मौजूद रही। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। सुनीता ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैं मां चिंतपूर्णी की बहुत बड़ी भक्त हूं। मैंने हमेशा मां से अपने परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा है और मां ने हमेशा मेरी मन्नतें पूरी की हैं।' उन्होंने कहा कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में आकर उन्हें बहुत खुशी मिली है उनके बेटे की पहली फिल्म आ रही है उनका बेटा यशवर्धन अपने पिता से भी ज्यादा नाम कमाए और बेटी टीना की जल्दी शादी हो, इसको लेकर माता रानी से प्रार्थना की है। इस मौके पर पुजारी भूषण कालिया मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें