जिला ऊना में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने कहा कि विकास और सेवा के नाम पर ही हमेशा मुकेश अग्निहोत्री ने राजनीति की है और 25 साल के राजनीति के सफर में हरोली विधानसभा क्षेत्र को एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में उभरकर हर सुख सुविधा से लैस किया है। उन्होंने कहा कि पहले इस विधानसभा क्षेत्र में मुकेश अग्निहोत्री के साथ उनकी माता स्वर्गीय सिम्मी अग्निहोत्री कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में जाती थी। अब आगे यह जिम्मा आस्था अग्निहोत्री ने अपने कंधों पर लिया है और इसे आगे बढ़ते हुए माता के संस्कारों और पद चिन्ह पर चलकर आगे हर बूथ पर जाकर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है।