फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुच्छाली गांव में 65 परिवारों के आधार कार्ड किए गए जमीन से लिंक

उपमंडल बंगाणा के गांव मुच्छाली में सोमवार को हल्का पटवारी कुलवंत सिंह के नेतृत्व में 65 परिवारों के आधार कार्ड को जमीन से लिंक करने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभियान अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र गुर्जर के आदेशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय प्रधान अजय शर्मा, शक्ति चंद, ओम प्रकाश, बनवारी लाल, सतीश कुमार, राकेश कुमार, सुमित और अनिल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। हल्का पटवारी कुलवंत सिंह ने बताया कि यह अभियान प्रशासन के आदेशों के तहत निरंतर जारी रहेगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य लोगों की जमीन को आधार से जोड़कर रिकॉर्ड को सुरक्षित और सटीक बनाना है। उन्होंने आगे बताया कि आधार को जमीन से लिंक करने के लिए लोगों को अपना आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा। यह कदम प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने और भविष्य में किसी भी विवाद से बचने के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें