बाथड़ी बाजार के मोड़ पर गुरुवार सुबह लगभग 7:30 बजे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गुजरात से संतोषगढ़ के लिए कोयला लेकर आ रहा ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार ट्राला बाथड़ी बाजार में पहुंचा तो सामने से एक बाइक आई गई। चालक ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और रोड के किनारे बड़े पीपल के पेड़ से टकराया। इससे कोयले से भरा ट्राला पलट गया। ट्राला चालक और सहचालक दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई। जबकि गाड़ी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद मौके पर लोगों ने जानकारी पुलिस थाना टाहलीवाल को दी ।