समग्र तीन के तत्वाधान में जिला ऊना के झलेड़ा स्थित कपिला होटल में आयोजित दो दिवसीय मूल्यांकन कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। इस कार्यशाला में लगभग 70 शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को प्रश्नपत्र निर्माण की बारीकियों से अवगत कराया गया। उन्हें मल्टीपल चॉइस प्रश्न, शॉर्ट आंसर व लॉन्ग आंसर टाइप प्रश्नों के संतुलित संयोजन से प्रश्नपत्र तैयार करने की विधि सिखाई गई। साथ ही शिक्षकों को समूहों में विभाजित कर प्रश्नपत्र तैयार करवाए गए तथा उन पर सामूहिक चर्चा भी की गई। प्रश्न निर्माण में ज्ञान, समझ और अनुप्रयोग के स्तर को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। इस प्रशिक्षण में कन्वेंशन से अथवा स्टेट ट्रेनर श्रेया कुमारी वर्मा, को-ऑर्डिनेटर किरण बाला, शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश अरोड़ा तथा मूल्यांकन एवं शिक्षक प्रशिक्षण इंचार्ज ललित मोहन की उपस्थिति रहीं।