वार्ड नंबर 15 एवं शामती पंचायत के युवाओं द्वारा आज एक सराहनीय पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर 50 से अधिक पौधे लगाए गए। साथ ही, पूर्व में लगाए गए पौधों का निरीक्षण कर उनके संरक्षण एवं रखरखाव का संकल्प भी लिया गया। वार्ड नंबर 15 के पार्षद व अधिवक्ता अभिषेक ठाकुर ने बताया कि युवाओं ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल नए पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि पूर्व में लगाए गए पौधों का संरक्षण सुनिश्चित करना भी है। इस अभियान में मुख्य रूप से वार्ड नंबर 15 के पार्षद एवं अधिवक्ता अभिषेक ठाकुर, शमती पंचायत के प्रधान टेकचंद, उपप्रधान मनोज ठाकुर, पंचायत सचिव रामप्रकाश, तथा शमती युवा मंडल के ऋषभ ठाकुर, आशिष, अखिल ठाकुर, अंकुश ठाकुर, मोहित, कुशाग्र, हैप्पी, गोलू सहित अनेक युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।