राजकीय महाविद्यालय सोलन में चल रहे एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय से लेकर चिल्ड्रन पार्क तक सड़क सुरक्षा को लेकर एक रैली निकाली। चिल्ड्रन पार्क में स्वयंसेवियों ने रोड सेफ्टी पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के जरिये बताया कि किस तरह से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए और नियमों की अनदेखी से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। इस अवसर पर कॉलेज के पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी से सड़क नियमों का पालन करने की अपील की।