हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी साईं रोड पर एक ढाबे पर काम करने वाले कुक का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इसमें कुक तंदूर में रोटी डालने से पहले उसमें थूक रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है और इसकी जांच की जा रही है। वीडियो में कुक रोटी बनाते समय उस पर बार-बार थूकता नजर आ रहा है। इसके बाद तंदूर में सेंककर रोटी ग्राहकों को परोसी जा रही है। इस घिनौनी हरकत ने स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ढाबा संचालक से पूछताछ की जा रही है।