फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: एससीईआरटी सोलन में चल रही दो दिवसीय रोल प्ले प्रतियोगिता

एससीईआरटी सोलन में दो दिवसीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसके दूसरे दिन रोल प्ले प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें लोक नृत्य प्रतियोगिता में हिमाचल के 12 जिलों ने की स्कूली टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत जिला में श्रेष्ठ रहे स्कूलों ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर विभिन्न विषयों पर लोक नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें 4 से 6 प्रतिभागियों ने हर टीम से भाग लिया। इसका उद्देश्य लोक नृत्य के माध्यम से भावनात्मक स्वास्थ्य एवं मानसिक कल्याण” विषय, “इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा” पर्यावरण संरक्षण, लिंग समानता आदि विषयों पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्राचार्य एससीईआरटी रजनी संख्यान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन परियोजना समन्वयक डॉ. त्रिवेणी शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक एवं मानसिक जागरूकता के साथ-साथ अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास एवं सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें