मां शूलिनी मेला 2025 के दौरान रस्साकशी प्रतियोगिता ठोडो ग्राउंड में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया, जिसमें पट्टा, धर्मपुर, सोलन, नालागढ़, कुनिहार तथा कांडाघाट विकासखंड शामिल हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला धर्मपुर और सोलन विकासखंड के मध्य खेला गया। इसमें सोलन विकासखंड विजेता रहा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।