धर्मपुर के आर्य समाज भवन में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को आरंभ हो गया। योग प्रशिक्षण शिविर में पतंजलि प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शांता आर्य व पुनम गुप्ता ने उपस्थित योग प्रशिक्षुओं को स्वस्थ जीवन को बनाने में योगा का महत्वपूर्ण योगदान है। योग मनुष्य को निरोग बनाता है। योग शिविर के दौरान उन्होंने बच्चों, महिलाओं व पुरुष को योग का अभ्यास करवाया। साथ ही हर बिमारी को जड़ से खत्म करने के लिए योग को अपनाने को कहा। उन्होंने कहा आजकल हमारे समाज मे हृदय रोग व मधुमेह, बीपी की शिकायत बहुत ज्यादा हो गई है। उन्होंने अनुलोम-विलोम, कपालभाती व अन्य योग पद्धति से इन बीमारियों को शरीर से दूर भगाया जा सकता है। आपको अपने दिनचर्या में से कुछ समय योग के लिए निकालने पड़ेंगे, ताकि आपका जीवन सुरक्षित हो सके।