फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन शहर में पेयजल किल्लत, वार्ड-16 में लोग जान जोखिम में डालकर नाला पार कर ढो रहे पानी

Krishan Singh Updated Tue, 02 Sep 2025 04:37 PM IST

सोलन जिले में हो रही बारिश से पेयजल किल्लत बढ़ती जा रही है। वार्ड-16 में हालत काफी गंभीर है। यहां पर लोगों पानी भरने के लिए नाला पार कर प्राकृतिक जल स्रोतों तक पहुंच रहे हैं। इसके बाद पानी भरकर घरों को ला रहे रहे हैं। मंगलवार को वार्ड-16 में पानी किल्लत होने के बाद लोगों ने उफान पर आए नाले को पार किया। वहीं शहर में गिरि व अश्वनी योजना में गादयुक्त पानी बहने से लिफ्टिंग प्रभावित हो गई है। इससे शहर में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह तक जल शक्ति विभाग ने मुख्य भंडारण टैंक तक 45.50 लाख लीटर पानी की सप्लाई दी। इसमें गिरि से 28.10 लाख लीटर व अश्वनी योजना से 45.50 लाख लीटर पानी की सप्लाई हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें