फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan Weather: सोलन में मौसम की आंख-मिचौली जारी, कभी तेज बारिश तो कभी खिली धूप

Ankesh Dogra Updated Wed, 22 Jul 2026 12:59 PM IST

सोलन शहर में बुधवार को मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। सुबह हल्के बादलों के बीच दिन की शुरुआत हुई, लेकिन करीब 10 बजे शहर के कई हिस्सों में तेज धूप निकल आई। इसके कुछ ही देर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश का यह दौर करीब 10 से 15 मिनट तक चला। इसके बाद बादल छंट गए और एक बार फिर धूप खिल गई। दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही से लोगों को बदलते मौसम का सामना करना पड़ा। मंगलवार को भी सोलन में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही थी। रात के समय भी हल्की बारिश दर्ज की गई। लगातार बदल रहे मौसम के कारण तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है और लोगों को उमस से भी कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी जिले में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें