नौणी के समीप शमरोड़ पंचायत तीन दिवसीय किसान मेले शुभारंभ जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने आयोजक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेला वर्षों से क्षेत्र की एक सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान बन चुका है। मेले में किसान, बागवान, खेल प्रेमी और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। यह आयोजन जहां लोगों को मनोरंजन का अवसर देता है वहीं दूसरी ओर किसानों और बागवानों को नई जानकारी एवं जागरूकता भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों के माध्यम से समाज में भाईचारे की भावना मजबूत होती है और नई पीढ़ी को हमारी परंपराओं एवं संस्कृति से जोड़ने का अवसर मिलता है। उद्घाटन अवसर पर मेले के कबड्डी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मेले समिति के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, नौणी पंचायत के प्रधान मदन हिमाचली, शमरोड पंचायत प्रधान नंदलाल, बांके लाल, पूर्व शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद, रोगी कल्याण समिति के सदस्य विनेश धीर, युवा कांग्रेस महासचिव आशु ठाकुर, सक्षम शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।