विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत दावटी के गांव दाती ब्राह्मणा में एच.पी.शिवा परियोजना के तहत आलुबुखारा पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ विधायक संजय अवस्थी ने किया शिवा परियोजना के निदेशक डॉ. रमल अंगारिया कहा कि कुनिहार विकास खण्ड में शिवा परियोजना के तहत प्रथम चरण में 07 कलस्टर बनाए गए हैं। इनमें दाती, चुनाड, सेर देलग, गियाना, पजीना, जैलंग व दसेरन शामिल हैं।