राजकीय मॉडल प्राथमिक स्कूल शमरोड़ के अध्यापक शशिपाॅल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानित किया। दिल्ली में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह सम्मान दिया गया। शिक्षक अवार्ड प्राप्त करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद किया। प्रदेश से इस वर्ष शशिपाॅल राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड प्राप्त करने वाले एकमात्र शिक्षक है। उनका चयन विभिन्न स्तर पर दक्षता जांच करने के बाद किया गया।