फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: मेला खत्म, लेकिन सोलन में बरकरार रहा उत्साह; ठोडो मैदान में सात दिन और लगेंगे झूले व स्टॉल

राष्ट्रस्तरीय मां शूलिनी मेले का आधिकारिक समापन रविवार रात को हो गया, लेकिन सोमवार को भी सोलन शहर में मेले जैसा ही माहौल देखने को मिला। सार्वजनिक अवकाश के चलते जिला मुख्यालय में स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और मनोरंजन के लिए पहुंचे। मेले के औपचारिक समापन के बावजूद ठोडो मैदान में लगे झूले और खानपान के स्टॉल अगले सात दिनों तक संचालित किए जाएंगे। इसी कारण शहर में दिनभर लोगों की अच्छी-खासी आवाजाही बनी रही और बाजारों में रौनक देखने को मिली। सुबह से ही निजी और सरकारी बसों में यात्रियों की भीड़ रही। सपरून चौक, पुराने बस अड्डे और राजगढ़ रोड पर दोनों ओर लगे अस्थायी स्टॉलों के कारण यातायात कई बार बाधित हुआ। वाहनों की लंबी कतारों के चलते लोगों को छोटी दूरी तय करने में भी सामान्य से कई गुना अधिक समय लगा। कई लोगों ने जाम से बचने के लिए पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचना बेहतर समझा। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी होने के बावजूद बाजारों और मेले में लोगों की भीड़ कम नहीं हुई। देर शाम तक खरीदारी और मनोरंजन का सिलसिला जारी रहा। बढ़ती भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को पूरे दिन अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें