फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: गुरु अर्जुन देव सिंह जी के शहीदी दिवस पर किया शब्द कीर्तन

अंकेश डोगरा Updated Fri, 30 May 2025 05:33 PM IST

सिखों के गुरु अर्जुन देव सिंह जी का शहीदी दिवस सोलन में आयोजित किया गया। इस दौरान सोलन के अप्पर बाजार स्थित गुरुद्वारा में अखंड पाठ के भोग डाले गए। वहीं रागी जत्थों ने कीर्तन दरबार लगाकर संगतों को निहाल किया। इस दौरान गुरुद्वारा के बाहर छबीली भी लगाई व गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया। गुरुद्वारा सिंह अप्पर बाजार के सदस्य हरबंस सिंह ने बताया कि शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव सिंह जी का शहीदी दिवस धार्मिक भावना के साथ मनाया गया। इस दौरान अखंड पाठ के भोग डाले गए। वहीं कीर्तन दरबार लगाकर संगतों को निहाल किया गया। इस दौरान छबीली व लंगर भी लगाया गया। हरबंस सिंह ने बताया कि गुरु अर्जुन देव जी शहीदों के सरताज हैं व उन्होंने गर्म तवी पर शहादत पाई थी। उनके शहीदी दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें