फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: किक बॉक्सिंग में साक्षी राणा और एलीश शर्मा का चयन नेशनल के लिए हुआ

Krishan Singh Updated Tue, 11 Nov 2025 11:57 AM IST

सोलन जिला शिमला में वाको किक बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से लड़कियों के लिए राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग का आयोजन करवाया गया। इसमें स्टार गोजू-रियू कराटे अकादमी कुमारहट्टी की साक्षी राणा, एलीश शर्मा और गरिमा ने भाग लिया। अकादमी के कोच शिहान संजय ठाकुर ने बताया कि अकादमी की ओर से तीन लड़कियों का चयन किक बॉक्सिंग फाइट के लिए किया गया था। इसमें सभी ने बेहतर प्रदर्शन किया और अपने-अपने भार व आयु वर्ग में साक्षी राणा और एलीश शर्मा ने भी पहला स्थान और गरिमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। साक्षी राणा और एलीश शर्मा का चयन जम्मू-कश्मीर में होने वाली नेशनल किक बॉक्सिंग के लिए हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें