हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तथा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश के होटलों की रेनोवेशन के लिए सरकार ने 250 करोड़ रुपये दिए हैं। वह होटलों की रेनोवेशन करेंगे ताकि अच्छी सुविधाएं मिलने से होटलों में पर्यटक रह सकें। वहीं होटलों को ठेके पर देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह होटलों को चलाना चाहते हैं, मगर जो निर्णय कैबिनेट ने लिया है, उसके बारे में वह कुछ नहीं बोल सकते। जीएस बाली सोलन में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। वहीं उन्होंने कहा कि निगम को जो भी बंद पड़ी अन्य प्रोपर्टी है, उन्हें भी दोबारा से शुरू किया जा रहा है ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।