फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: कुमारहट्टी में एंटी चिट्टा महारैली, नशा मुक्त प्रदेश का लिया संकल्प

Ankesh Dogra Updated Fri, 03 Jul 2026 12:15 PM IST

कुमारहट्टी में आयोजित एंटी चिट्टा महारैली में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए नशे के खिलाफ जनजागरण का संदेश दिया। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर रैली निकाली और 'चिट्टा भगाना है, प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है' जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। महारैली में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस दौरान वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। स्कूली बच्चों ने लोगों से चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों का सेवन छोड़ने तथा स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें