फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: कंडाघाट ब्लॉक में बीडीसी पद पर कांग्रेस का कब्जा, इंदिरा बनीं अध्यक्ष; उपाध्यक्ष पद भाजपा के ज्ञानचंद ठाकुर ने जीता

कंडाघाट विकास खंड (बीडीसी) में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव में कांग्रेस समर्थित इंदिरा ने बीडीसी अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर कांग्रेस का कब्जा कायम किया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित ज्ञानचंद ठाकुर निर्वाचित हुए। हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में चुने गए प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान किया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर कांग्रेस की ओर से संजय शांडिल और रमेश ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंदिरा को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिलेगी। बीडीसी में अध्यक्ष पद कांग्रेस और उपाध्यक्ष पद भाजपा के खाते में जाने से स्थानीय राजनीति में दोनों दलों की संतुलित मौजूदगी देखने को मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें