रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि जिन बैंक खातों की ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई है, जिसे कराना बेहद जरूरी है। अगर ई-केवाईसी नहीं कराई गई तो खातों के संचालन में दिक्कतें आ सकती हैं और फ्रॉड का खतरा भी बढ़ सकता है। रविवार को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा सोलन में वित्तीय समावेशन संतृप्ति कार्यक्रम में पहुंचें। जहां उन्होंने बैंक से सम्बंधित कई बातों का विवरण दिया।