फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: एचआरटीसी के उपाध्यक्ष जोगिंद्रा बैंक हेड ऑफिस पहुंचे, चेयरमैन ने सौंपा ज्ञापन

अंकेश डोगरा Updated Mon, 16 Feb 2026 02:25 PM IST

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने सोलन प्रवास के दौरान जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के मुख्य कार्यालय में बैंक के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा के आग्रह पर पहुंचे। इस अवसर पर चेयरमैन मुकेश शर्मा ने उन्होंने स्वागत करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रस्ताव रखा गया कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन का वितरण जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के माध्यम से किया जाए। उन्होंने बताया कि बैंक की विस्तृत शाखा नेटवर्क, सुदृढ़ वित्तीय आधार और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को सुगम, सुरक्षित और त्वरित सेवाएं प्रदान करने में सक्षम हैं। चेयरमैन ने बैंक की वर्तमान वित्तीय स्थिति, प्रगति और उपलब्धियों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि बैंक निरंतर लाभ अर्जित कर रहा है तथा अपनी परिसंपत्ति गुणवत्ता, पूंजी पर्याप्तता और ग्राहक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार कर रहा है। बैंक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। अजय वर्मा ने बैंक की कार्यप्रणाली और वित्तीय प्रदर्शन की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि प्रस्तुत ज्ञापन पर निगम स्तर पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों को समयबद्ध एवं पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें