फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: आजादी के 77 साल बाद भी कंडाघाट की निचली बांजणी में सड़क सुविधा नहीं, बीमार को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल

कंडाघाट की ग्राम पंचायत सतड़ोल के गांव निचली बांजणी के लोगों को सड़क सुविधा नहीं है। आज भी मरीजों को सड़क तक डंडों या चारपाई पर लोग पहुंचा रहे हैं। हाल ही में प्रोमिला पत्नी कृष्ण लाल के अचानक गंभीर रूप से बीमार पड़ने के कारण सड़क तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण युवाओं एवं युवतियों द्वारा डंडे पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ा। इससे सात दिन पूर्व भी शांति देवी को भी ग्रामीणों ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाने के लिए डंडों का सहारा लिया था। लोगों ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से मांग उठाई कि उन्हें सड़क की सुविधा दी जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें