धर्मपुर के सुबाथू रोड पर जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण की मुहिम चलाई। इस दौरान कारोबारियों को सात दिन में अवैध कब्जे हटाने की मोहलत दी। उपमंडलाधिकारी कसौली की अध्यक्षता में राजस्व, तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर निशान भी लगाए गए। वहीं, मौके पर दुकानों के बाहर अवैध तौर पर रखे गए पत्थरों को जब्त भी किया। टीम ने कहा कि सात दिन में वे अपनी दुकानों व जगह से सम्बंधित कागजात लेकर कार्यालय आए ताकि सही स्थिति बताई जा सके। अगर किसी के पास कागजात नहीं होंगे तो कब्जों को प्रशासन गिरा देगा। कार्रवाई का दुकानदारों ने काफी विरोध भी किया। लोगों ने कहा कि हर बार दुकानदारों को ही परेशानी में डाला जाता है।