फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डॉ. वाईएस परमार जयंती पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाई सेवा भावना; 50 यूनिट रक्त एकत्रित

हिमाचल प्रदेश के निर्माता और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार की 120वीं जयंती के अवसर पर सोलन में सिरमौर कल्याण मंच की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुरारी मार्केट स्थित हॉल में आयोजित इस शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज सेवा का संदेश दिया। दोपहर करीब दो बजे तक 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह सिरमौर कल्याण मंच का 24वां रक्तदान शिविर था। शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी रहा। रक्त संग्रह की पूरी प्रक्रिया क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के ब्लड बैंक की टीम की निगरानी में संपन्न हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी रक्तदाताओं की आवश्यक चिकित्सीय जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त एकत्रित किया। मंच के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील भी की। डॉ. वाईएस परमार की जयंती पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के माध्यम से उनके जनसेवा और समाज कल्याण के विचारों को भी याद किया गया। मंच के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें