क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में छुट्टी के बाद भारी भीड़ उमड़ी है। पर्ची काउंटर से लेकर सभी ओपीडी में लंबी कतारें लग रही है। इसमें खासकर मेडिसन व आर्थो ओपीडी में लंबी कतारें लगी हुई है। वायरल के काफी संख्या में मरीज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे हैं। डॉक्टरों के अनुसार बारिश के बाद वायरल के मरीज बढ़े हैं, जिससे ओपीडी में भीड़ हुई है। इसके अलावा टेस्ट काउंटर पर भी मरीजों को नंबर लगाने के लिए मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।