राजकीय महाविद्यालय सोलन में 12 से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्देशानुसार मनाया जा रहा है। इसी क्रम में वीरवार को महाविद्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को रैगिंग जैसी सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक करना और परिसर में सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के कुल तेरह विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों एवं रचनात्मकता से रैगिंग के उन्मूलन के प्रति संकल्प व्यक्त किया। इसमें प्रिंसी ने प्रथम, मानवी वर्मा ने और दीपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. मनीषा कोहली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसमें एंटी रैगिंग समिति के समंवयक प्रो. एवी निधि और समिति के सदस्य एवं अनुशासन समिति के सदस्य डॉ. अनंत विद्यानिधि, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. विजेश पांडे और डॉ. भारती गुप्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।