निर्जला एकादशी के अवसर पर धर्मपुर बाजार मे स्थानीय कारोबारियों ने छबील का आयोजन किया। इसमें कारोबारियों ने सैकड़ों लोगों को मीठा पानी व मिठाई वितरित की। धर्मपुर पंचायत के उप प्रधान अजय गरचा व कारोबारी अंकुर गोयल, परमजीत सिंह, दिनेश गुप्ता व अन्य ने कहा कि हर वर्ष हम बाजार मे एकादशी के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से करते हैं।