जिला ऊना के बाद सोलन में भी गोलियां चली है। इसमें ओच्छघाट के समीप सुल्तानपुर मार्ग पर हवाई फायर करने मामला दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पिस्टल को भी कब्जे में ले लिया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दो गुटो में आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। इसकी जांच की जा रही है। पिस्टल से की गई फायर से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिस्टल के संबंध में भी जांच शुरू कर दी है। इस हवाई फायर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक एक साथ पांच से छह हवाई फायर कर रहा है।