सोलन शहर व आसपास के क्षेत्रों में दो दिन बाद फिर से बारिश हुई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक बारिश का क्रम जारी रहा। हालांकि सुबह से तेज धूप खिली हुई थी। दोपहर बाद करीब 3:45 बजे अचानक मौसम खराब हुआ और बारिश का क्रम शुरू हो गया। इससे पहले धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली थी, मगर फिर से बारिश होने से अब किसान-बागवानों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है क्योंकि लगातार बारिशों से फसलें खराब होने का डर बना हुआ है।