नगर निगम की मासिक बैठक में दुकानों के किराए को लेकर हंगामा हो गया। भाजपा पार्षद बोले कि किराया एकदम से नहीं वसूला जाए, पहले यहां पर सुविधाएं दी जाएं। साथ ही सबलेट दुकान पर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा कचहरी के पास बिल्डिंग अनसेफ है उन दुकानों से किराया न लाए जाए। अंबेडकर मार्किट के भी बुरे हाल हो चुके हैं। उसकी मरम्मत को लेकर भी बजट का प्रावधान किया जाए। निगम की मासिक बैठक महापौर ऊषा शर्मा की अध्यक्षता में चल रही है।