सोलन जिला स्तरीय मां मनसा देवी मेले के दूसरे दिन स्कूल रोड पर दुकानें सज गई हैं। इसी के साथ विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगा दी गई हैं। मां मनसा की पूजा के बाद भगवती जागरण हुआ। मेले के दूसरे दिन दूरदराज क्षेत्र से आकर मेले का आंनद उठा रहे हैं। मेला स्थल पर लगे झूलों का भी मजा बच्चे, युवा व अन्य ले रहे हैं।