फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बद्दी के बसंती बाग में सीवरेज समस्या का नहीं हुआ समाधान, लोग परेशान

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में रोजाना सीवरेज लीकेज की समस्या आ रही है। खासकर बसंतीबाग में पिछले लंबे अरसे से स्कूल के आगे से सीवरेज लगातार बह रहा है और शिकायतें करने के बावजूद भी नगर निगम प्रशासन कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे लोगों में गंभीर बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। यहां पर किराए पर रहने वाले लोग भी अब दूसरी जगह पर कमरे ढूंढने लगे हैं। इसका कारण हाल ही में नगर निगम बने बद्दी में प्रशासन में बैठे अधिकारियों का अड़ियल रवैया है। न तो वह शिकायतों का निवारण कर रहे हैं और न ही क्षेत्र में कोई सुधार होता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें