फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जूडो में मंडी और संजौली कॉलेज बने ओवरऑल विजेता, 150 खिलाड़ियों ने लिया भाग

स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन में इंटर कॉलेज जूडो प्रतियोगिता का खिताब पुरुष वर्ग में जिला मंडी और महिला वर्ग में संजौली कॉलेज के नाम रहा। दोनों कॉलेज ओवरऑल विजेता बने। पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय मंडी ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर, तीसरा स्थान सोलन और ऊना ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय संजौली ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान राजकीय महाविद्यालय सोलन और तीसरा स्थान राजकीय महाविद्यालय ऊना ने हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 26 महाविद्यालयों से महिला और पुरुष दोनों वर्गों में 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्यातिथि डॉ. हरि सिंह निदेशक युवा एवं खेल कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश विवि ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सचिव डॉ. रवि राम ने बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें