फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: सोलन कॉलेज में एक दिवसीय धरोहर दर्शन कार्यक्रम का किया आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Thu, 04 Dec 2025 05:19 PM IST

राजकीय महाविद्यालय सोलन के इतिहास, संस्कृत और दर्शनशास्त्र विभागों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम धरोहर दर्शन: जहां इतिहास बोलता है, में प्राचीन भारतीय संस्कृति और इतिहास की अमूल्य धरोहरों का जीवंत प्रदर्शन किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली ने इस आयोजन में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अनूठे कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भारतीय इतिहास के स्रोतों और वास्तुकला शैलियों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था। इतिहास विभाग की ओर से प्राध्यापक प्रो. भुवनेश्वरी कश्यप और प्रो. प्रमोद ने पाषाण युग की संस्कृति के मॉडल प्रदर्शित किए और शिलालेखों, प्राचीन लिपियों, सिक्कों और मूर्तिकला के मूल स्रोतों को छात्रों के सामने रखा। भारतीय मंदिर वास्तुकला की नागर, द्रविड़ और वेसर शैलियों के साथ-साथ हिमाचल की विशिष्ट पहाड़ी पेंट रूफ शैली की वास्तुकला को भी मॉडल के माध्यम से दर्शाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें