खुंब निदेशालय सोलन (डीएमआर) में राष्ट्र स्तरीय खुंब मेले का शुभारंभ सहायक महानिदेशक बागवानी विज्ञान नई दिल्ली डॉ. सुधाकर पांडे ने किया। मेले में देशभर से मशरूम उत्पादकों सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ भी भाग ले रहे हैं। मेले के दौरान विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया गया है। इसमें निदेशालय की ओर से तैयार की गई विभिन्न मशरूमों की प्रदर्शनी अभी लगाई गई है। मेले की शुभारंभ मौके पर निदेशालय के निदेशक डॉ. वीपी शर्मा ने मुख्य अतिथि को विभिन्न मशरूम से संबंधित जानकारी प्रदान की।