सोलन शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर निगम सख्त हो गया है। नगर निगम टीम रोजाना कार्रवाई कर रही है। निगम का साफ कहना है कि अवैध रूप से किए कब्जों को हटाना होगा। अन्यथा नगर निगम टीम की ओर से हटाया जाएगा। उधर, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता काप्टा ने कहा कि शहर में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम लगातार कार्रवाई करता रहता है। शहर के माल रोड पर लगातार अतिक्रमण हो रहा है ऐसे में इसको लेकर निगम लगातार कार्रवाई भी कर रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है किअतिक्रमण न करें।