मां शूलिनी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में 45 किलो की विशेष पोशाक पहनकर कलाकार ने करतब दिखाए। ये प्रस्तुति हैरान कर देने वाली थी। करीब नौ मिनट तक गोल-गोल घूमकर प्रस्तुति दी। गगनदीप शर्मा पहली बार मां शूलिनी मेले में प्रस्तुति देने आए थे। प्रस्तुति के दौरान उन्होंने खूब तालियां बटोरीं।