अर्की निर्वाचन क्षेत्र के डुमेहर में अर्की के विधायक एवं पूर्व सीपीएस संजय अवस्थी ने बैंक की शाखा का शुभारंभ किया। बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने बताया कि यह शाखा व्यवसायियों, उद्यमियों और स्थानीय निवासियों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्थापित की गई है। शाखा में डिजिटल बैंकिंग, ऋण सुविधाएं, बचत खाते, और यूपीआई-आधारित सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त बैंक ने कई महतवपूर्ण उपलब्धिया हासिल की है बैंक ने क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज की सदस्यता प्राप्त की है, जिससे अब छोटे उद्यमियों को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जा सकेगा। 24 घंटे डिजिटल लेन-देन की सुविधा के लिए बैंक ने अपना आईएफएससी कोड प्राप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अमर चंद पाल अर्की ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप, बैंक के प्रबंध निदेशक पदमा नेगी,निदेशक जितेंद्र ठाकुर ,किरण कौंडल,जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर, पार्षद विजय ठाकुर, सक्षम शर्मा मौजूद रहे।