मानपुरा थाने के तहत कृष्णपुरा में एक शामलात भूमि पर प्रशासन ने अवैध कब्जे पर जेसीबी चला दी। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति बार-बार चिट्टा तस्करी में संलिप्त पाया जा रहा था। जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को गिरा दिया है। मौके पर पहुंचे मानपुर थाने के एसएचओ श्याम लाल ने बताया कि उक्त व्यक्ति बार-बार चिट्टे की सप्लाई करने में पाया जा रहा था, जिसके बाद इसका अवैध कब्जे को हटाने के लिए न्यायालय को लिखा गया था। वहीं कोर्ट के आदेशों के बाद यह कार्रवाई की गई है।