फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: जगत सिंह नेगी का सोलन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार को सोलन पहुंचे। इस दौरान पुराने विश्राम गृह में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से अनौपचारिकत बातचीत के दौरान राज्यसभा पर दिए गए पूर्व सीएम जयराम के बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले राज्यसभा भेजने को लेकर लोकतंत्र की हत्या की थी। मगर इस बार उनके पास बहुमत नहीं था, इसलिए वह अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं कर सके। वहीं बागवानी की योजनाएं बंद होने पर उन्होंने कहा कि जो योजनाएं जरूरी हैं, वह चल रही हैं। जिसमें काेई फायदा नहीं था वह बंद कर दी गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें