परवाणू स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को बासड़े मेले पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में पवित्र जल,हल्दी, गुलगुले,चने, खील-बताशे आदि प्रसाद माता को अर्पित किया। बासड़े के इस मेले में बाहरी राज्यों पंजाब व हरियाणा सहित हिमाचल के अन्य क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। मान्यता है कि मेलों के दौरान लोग मां के दरबार में बच्चों और बड़ों को होने वाले फोड़े, फुंसी, चिकन पॉक्स व चर्म रोग आदि रोगों से निजात पाने के लिए दरबार में शीश नवाते हैं।