राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में स्थानीय प्राचार्य डॉ. नरेश चंद शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाषण, निबंध लेखन, नारा लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए अपनी-अपनी प्रतियोगिताओं के माध्यम से हिंदी को सुदृढ़ करने के सुझाव दिए। नारा लेखन में प्रीतिका और कशिश जबकि चित्रकला में अनुष्का व अनामिका की कला कृति ने सभी का मन मोह लिया, निबंध में भार्गव व हितेंद्र और भाषण में दीक्षित व अंकित ने बाजी मारी। इस अवसर हिंदी आचार्य डॉ. आशा शर्मा ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी व हिंदी को विश्व भाषा बनाने के लिए उसका अधिकाधिक प्रयोग करने पर जोर दिया।