फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सलोगड़ा के समीप निजी बस पलटी, दो यात्रियों को आईं चोटें

Krishan Singh Updated Sat, 23 May 2026 01:08 PM IST

हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के साथ लगते सलोगड़ा के समीप एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में ही पलट गई। हादसे के दाैरान बस में 10 से 12 सवारियां मौजूद थीं। बस चालक व एक यात्री को ज्यादा चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है। बस सोलन से शिमला की तरफ जा रही थी। जैसे ही सलोगड़ा के समीप पहुंची तो चालक बस से नियंत्रण को बैठा। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में ही पलट गई। यदि सड़क से नीचे जाती तो कई फीट गहरी खाई में जा गिरती। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें