फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कसौली के जंगलों में भड़की आग, सेना के हेलिकाॅप्टर बुझाने में जुटा

Krishan Singh Updated Tue, 26 May 2026 08:59 PM IST

उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत जंगेसू के गांव थारूगढ़, मनौण और एयरफोर्स स्टेशन कसौली से सटे जंगलों में मंगलवार को भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के जंगलों के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड परवाणू की दो अग्निशमन गाड़ियां, छावनी परिषद कसौली की एक अग्निशमन गाड़ी और एयरफोर्स स्टेशन कसौली की तीन अग्निशमन गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया। इसके अलावा दमकल विभाग, वन विभाग के कर्मचारी तथा सेना के जवान लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे। प्रशासन, सेना, एयरफोर्स और विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम की ओर से लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जंगलों में आग संबंधी किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें